लग्जरी गाड़ियों का शौकीन निकला वाहन चोर, फॉरच्यूनर संग गिरफ्तार!

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/09/2025): फेज वन थाना पुलिस ने रविवार को एक ऐसे शातिर युवक को दबोचा, जिसके लिए लग्जरी गाड़ियां रखना महज शौक था, लेकिन जेब खाली होने के कारण उसने चोरी का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की फॉरच्यूनर कार (Fortuner Car) बरामद की है।

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले थाना फेज वन क्षेत्र से एक फॉरच्यूनर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने वाहनों की चोरी में संलिप्त गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की। रविवार को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एजी एन्वायरो कंपनी के पास से आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान जमील अंसारी (21 वर्ष), निवासी कैमूर जिला, बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे महंगी गाड़ियां रखने का शौक है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह यह शौक पूरा नहीं कर पा रहा था। इसी कारण उसने रैकी कर लग्जरी गाड़ियां चोरी करना शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, जमील चोरी की गई गाड़ियों की नंबर प्लेट बदल देता था। कभी वह उन्हें खुद चलाता, तो कभी मौके देखकर बेच भी देता। बरामद कार हरियाणा नंबर की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई लग्जरी गाड़ियां चोरी कर चुका है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमील अंसारी के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बिहार, हरियाणा और अन्य राज्यों से भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल अपराधियों द्वारा भी किए जाने की आशंका से पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।