New Delhi News (22/09/2025): दिल्ली के महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में आयोजित विकसित भारत आर्ट कैंप – सेवा पखवाड़ा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने किया। ऐतिहासिक धरोहरों के बीच और रंगों से सजे कैनवास पर उन्होंने कहा, “भविष्य भारत का है और पूरी दुनिया इसे देखेगी।” इस विशेष आयोजन में 1,000 से अधिक बच्चों और 75 युवा कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स के जरिये एक सशक्त और विकसित भारत का सपना उकेरा।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग ने साहित्य कला परिषद के सहयोग से किया। मंच पर प्रस्तुत “अनेकता में एकता” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भारत की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल ढांचा निर्माण पर ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण और धरोहरों की सुंदरता को सहेजने पर भी काम कर रही है।
रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर चार पुनर्स्थापित स्मारकों को जनता को समर्पित किया और 14 अन्य धरोहर स्थलों के संरक्षण की घोषणा की। उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि कुतुब मीनार, लाल किला और दिल्ली जू जैसी जगहें उनकी स्मृतियों का हिस्सा हैं और बच्चों की पेंटिंग्स में भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर साफ झलकती है।
कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा कि महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क को अत्याधुनिक रोशनी और तकनीक से सजाया गया है और यह स्थल अब दिल्ली का एक नया सांस्कृतिक लैंडमार्क बनकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखता है।
मिश्रा ने बच्चों की कलाकृतियों को भारत की नई पीढ़ी के दृष्टिकोण का दर्पण बताते हुए कहा कि अधिकतर बच्चों ने स्वतः ही प्रधानमंत्री, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसे विषय चुने। उन्होंने कहा, “जो लोग प्रधानमंत्री के विज़न पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यहां बच्चों और युवाओं का उत्साह देखना चाहिए। यह आयोजन कला और संस्कृति का उत्सव भर नहीं, बल्कि एक सशक्त भारत की आस्था और आशा का प्रतीक है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।