नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने वर्ष 2024 को बताया ऐतिहासिक, नववर्ष 2025 में क्या होगी प्राथमिकताएं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा (01 जनवरी 2025): नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने 2024 को अथॉरिटी के लिए उपलब्धियों से भरा साल बताया। उन्होंने टेन न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स सैंक्शन किया गया, जिसमें सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन, सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क 5 और अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ये प्रोजेक्ट्स सरकार द्वारा मंजूर हो चुके हैं और भारत सरकार से अंतिम स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। अथॉरिटी ने अपने लैंड बैंक को कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और आईटी प्रोजेक्ट्स के लिए नीलाम किया, जिसे मल्टीनेशनल कंपनियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
जनता से जुड़ने के लिए 2024 में अथॉरिटी ने “सेक्टर दिवस” की शुरुआत की, जिसमें हर शनिवार और रविवार को अथॉरिटी का पूरा स्टाफ अलग-अलग सेक्टरों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनता और उनके समाधान करता। यह पहल जनता को बेहद पसंद आई और इसे 2025 में भी जारी रखने की योजना है। इसके साथ ही नोएडा को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अथॉरिटी पूरी प्रतिबद्धता से प्रयासरत है।
2025 में अथॉरिटी एक बड़ा जॉब फेयर आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियों की वेकेंसी और कमर्शियल स्पेस की इन्वेंटरी को शामिल किया जाएगा। डॉ. लोकेश एम ने नोएडा के नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि अथॉरिटी 2025 में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।