दिल्ली मेट्रो की नई सौगात: जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क के बीच जल्द शुरू होगी सेवा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (1 जनवरी 2025): दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली मेट्रो फेज चार के तहत जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से सीधे कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो यात्रा का सपना साकार होगा। मजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में विकसित यह परियोजना 29.26 किलोमीटर लंबी है, जिसमें जनकपुरी पश्चिम से आगे दो किलोमीटर का भूमिगत कॉरिडोर पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने इस रूट पर सभी सुरक्षा मानकों की जांच कर 30 अगस्त को परिचालन की स्वीकृति दी थी। हालांकि, हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण उद्घाटन में देरी हुई। अब यह अनुमान है कि छह जनवरी से पहले इस रूट पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है।
यह सेवा शुरू होने से विकासपुरी, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, केशोपुर, पश्चिम विहार और आसपास के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस नई कनेक्टिविटी से मेट्रो यात्रा और सुगम होगी। इसके साथ ही रिठाला-कुडली कॉरिडोर के निर्माण की नींव रखे जाने की भी संभावना है। लंबे इंतजार के बाद यह सेवा लोगों के जीवन को और सुविधाजनक बनाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।