शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (19/09/2025): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने उन्नत भारत अभियान और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगला चरनदास गांव कम्युनिटी कनेक्ट विज़िट का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधि विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय से संवाद स्थापित कर प्रश्नावली आधारित सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और विधिक वास्तविकताओं को समझना था। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना, उनकी चुनौतियों को दर्ज किया तथा उनसे जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ ऋषिकेश दवे ने बताया की कार्यक्रम सिर्फ समस्याओं को दर्ज करने तक ही यह कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया। विशेष रूप से सामाजिक परिवर्तन से जुड़े मुद्दों जैसे – महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर, और विधिक सहायता प्राप्त करने के उपाय पर चर्चा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विधि शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी तक सीमित न रखते हुए समाज के बीच ले जाना था, जिससे विद्यार्थी वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझ कर भविष्य में एक उत्तरदायी, संवेदनशील और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित विधि-व्यवसायी बन सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ बरनाली खारा, डॉ निम्मी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं, संकाय समन्वयक डॉ वैशाली अरोड़ा एवं डॉ मानवेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। शारदा वेलफेयर के देशराज सिंह और बबीता का भी विशेष आभार, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी व सार्थक बन सका।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।