GREATER NOIDA News (18/09/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सेक्टर बीटा-1 में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे घर और दुकानों का कूड़ा-कचरा सड़कों या खुले स्थानों पर न फेंकें, बल्कि प्राधिकरण द्वारा संचालित गाड़ियों या ट्रैक्टरों को ही सौंपें। अधिकारियों ने कहा कि निवासियों के सहयोग से ही आसपास का वातावरण साफ-सुथरा और स्वस्थ रह सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में सहायक प्रबंधक गौरव बघेल और सैनेटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल मौजूद रहे। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता से होने वाले फायदों और गंदगी फैलाने के खतरों के बारे में भी जागरूक किया।
अभियान में सेक्टर बीटा-1 की आरडब्ल्यूए (RWA) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह और समिति की अन्य सदस्य विधा सहित कई पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

सेक्टर के कई निवासियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी निवासियों से अपील की कि हर घर और दुकान से निकलने वाला कचरा निर्धारित समय पर सफाई कर्मियों या प्राधिकरण की गाड़ियों को ही दें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। उनका उद्देश्य न केवल साफ-सफाई सुनिश्चित करना है, बल्कि स्थानीय निवासियों को इस प्रक्रिया में सहभागी बनाकर “स्वच्छ ग्रेटर नोएडा” के लक्ष्य को पूरा करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।