दिल्ली में विद्यार्थियों के लिए 3 नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गुरुवार को भारत मंडपम में दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इनमें NEEEV (नव उद्यम और उद्यमिता विकास), Science of Living और राष्ट्रनीति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहलें न केवल बच्चों के ज्ञान को समृद्ध करेंगी बल्कि उन्हें संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जोड़ेंगी।

मुख्यमंत्री कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर बच्चा हुनर और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि NEEEV कार्यक्रम के माध्यम से कक्षाओं को प्रयोग और खोज का मंच बनाया जाएगा। यह पहल बच्चों को नवाचार, टीमवर्क और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान खोजने का कौशल देगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी केवल किताबों तक सीमित न रहकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों से निपटना सीखेंगे।

Science of Living कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास पर भी ध्यान देना है। यह पहल विद्यार्थियों को संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देगी और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने तीसरे कार्यक्रम राष्ट्रनीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संविधान की समझ और शासन की जानकारी विकसित करेगी। युवा संसद, स्कूल चुनाव और दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चाओं के माध्यम से यह कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेता बनने की दिशा में तैयार करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं की शक्ति और उनके विचारों पर आधारित होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सोचने, समझने और समाज के लिए योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने इसे “दिल्ली की शिक्षा क्रांति” का नया अध्याय बताया।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने इन तीनों कार्यक्रमों की सराहना की और इसे बच्चों के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी उत्सुकता व्यक्त की और कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा देंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।