ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में AoA चुनाव को लेकर बवाल, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/09/2025): थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पॉश ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी (Trident Embassy Society) में एओए (Apartment Owners Association – AOA Elections) के चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम बड़ा बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और मारपीट हुई। सूचना पर पहुँची बिसरख पुलिस (Bisrakh Police) ने हालात को काबू में किया और सात लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को सोसाइटी परिसर में एओए चुनाव (AOA Elections) के दौरान दो गुटों में तीखी नोकझोंक हो गई। थोड़ी ही देर में विवाद हाथापाई तक पहुँच गया जिससे सोसाइटी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ली और मुकदमे दर्ज किए। प्रथम पक्ष की तहरीर पर मुकदमा संख्या 722/2025 तथा द्वितीय पक्ष की तहरीर पर मुकदमा संख्या 723/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज किए गए।
बिसरख पुलिस ने 18 सितंबर को कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। प्रथम पक्ष से धर्मेंद्र सिंह (55 वर्ष), अनिल कुमार शर्मा (52 वर्ष) और तुषार चौधरी (18 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। वहीं, द्वितीय पक्ष से वरुण सिंह (36 वर्ष), विपिन वत्स (32 वर्ष), नितिन चावला (36 वर्ष) और रजत सिसोदिया (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी सोसाइटी के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमों में आगे की विधिक कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है और सोसाइटी परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।