दहेज हत्या मामले में फरार देवर गिरफ्तार, चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/09/2025): दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में हुई दहेज हत्या कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को फरार चल रहे देवर आबिद को पुलिस ने दबोच कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही पति और सास को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के बदौली बांगर गांव निवासी शाहरुख ने 23 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले उन्होंने अपनी बहनों सन्नो और शबनम की शादी दनकौर के मकनपुर खादर गांव के दो भाइयों आमिर उर्फ कपिल और आबिद से की थी। शाहरुख का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष अधिक दहेज की मांग करता रहा और उनकी बहनों को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 सितंबर को उनकी बहन सन्नो की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ अर्जुन, सास जन्नत, देवर सुंदर, देवर आबिद, रिश्तेदार शाहरुख और रेनू उर्फ लाली ने मिलकर यह साजिश रची।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति आमिर और सास जन्नत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी देवर आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की कुरीति और इसके कारण हो रही महिलाओं की मौतों को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।