सिग्नेचर ग्लोबल पर धोखाधड़ी और मशीनरी हड़पने का आरोप, शिकायत दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

Gurugram News (06/09/2025): गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी Signature Global (India) Ltd. के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। Aryan Infraheight Pvt. Ltd. के निदेशक प्रभात कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सिग्नेचर ग्लोबल ने ठेके को समय से पहले समाप्त कर दिया और भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने न केवल भुगतान रोका, बल्कि बिना अनुमति मशीनरी को जबरन हटाने और फर्जी E-way bill (ई-वे बिल) का सहारा लेकर अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मशीनरी को गुपचुप तरीके से एक ट्रॉली पर चढ़ाकर ले जाया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की। प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रस्तुत E-way bill नकली था, जो असली विक्रेता या खरीदार द्वारा जारी नहीं किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि कानून और न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार करने की एक सोची-समझी साजिश भी है।

प्रभात कुमार ने अपनी शिकायत में बिल, बैंक रिकवरी नोटिस और वीडियो सबूत भी प्रस्तुत किए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर इस मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और कब्जाई गई मशीनरी को सिग्नेचर ग्लोबल को सौंप दिया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूरा विवाद पहले से ही Hon’ble Delhi High Court (दिल्ली उच्च न्यायालय) में लंबित है, फिर भी मशीनरी को हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में तुरंत FIR (एफआईआर) दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए और अवैध रूप से हटाई गई मशीनरी को सुरक्षित रखा जाए।

पुलिस का कहना है कि दोनों का मामला पहले से माननीय उच्च न्यायालय में चल रहा है। अब मिली शिकायत के आधार पर साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।

यह मामला सिग्नेचर ग्लोबल के पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, उनकी तरफ से जवाब आते ही इस खबर को अपडेट किया गया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।