नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर मिला आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18/09/2025): भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) ने मुख्यमंत्री योगी से नोएडा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39 में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान और कला संकाय के अनुपलब्ध विषयों एवं स्नातक स्तर पर एल.एल.बी. (LLB) की कक्षाओं का संचालन करने, सोरखा जाहिदाबाद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना करने, नोएडा के किसानों की समस्याओं के समाधान, प्राधिकरण द्वारा आवंटित छोटे आवासीय भवनों में धारा-10 का नोटिस देना बंद कर न्यायसंगत नीति बनाकर समस्या का समाधान कराने तथा प्रदेश के कई राजनीतिक विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।