दिल्ली में 502 पालनाघर-आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्रों का शुभारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18/09/2025): नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने 502 पालनाघर आंगनवाड़ी सह क्रेच केंद्रों का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिवस पर यह पहल दिल्ली की माताओं के लिए एक अमूल्य उपहार साबित होगी।

माताओं और बच्चों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि इन नए केंद्रों का उद्देश्य नन्हे बच्चों के पोषण और देखभाल को सुदृढ़ बनाना है। साथ ही यह कामकाजी और मेहनतकश माताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इन केंद्रों की मदद से महिलाएं अपने रोजगार और पारिवारिक जिम्मेदारियों को सहजता से निभा सकेंगी। केंद्र सरकार का मानना है कि यह पहल मातृ और शिशु कल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नया नाम

कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा भी की गई कि आंगनवाड़ी और क्रेच कार्यकर्ताओं को अब “मौसी” के नाम से पुकारा जाएगा। यह नया संबोधन मां जैसी ममता, स्नेह और देखभाल का प्रतीक होगा। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को ऐसा वातावरण मिले, जहां उन्हें घर जैसा प्यार और सुरक्षा महसूस हो।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक रविकांत, भाजपा नेता रवि नेगी और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में दिल्ली की महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।