“अंत्योदय की भावना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”: डॉ महेश शर्मा, सांसद, गौतमबुद्ध नगर
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (17/09/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में नोएडा में भी दिनभर कई आयोजन हुए। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आज 140 करोड़ भारतवासी उनके नेतृत्व में सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे सफल अभियानों से लेकर विश्व शांति के संदेश ‘युद्ध नहीं, बुद्ध के मार्ग’ तक—भारत का सम्मान और विश्वास दुनिया भर में बढ़ा है। आज हम विकसित भारत के उस सपने को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका संकल्प दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों ने लिया था।
सांसद महेश शर्मा ने कहा कि अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि स्वतंत्रता की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। “एक देश, एक विधान, एक प्रधान” के सपने को साकार करना और किसी को भी भूखा न सोने देना, आज प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है।

नोएडा में जगह-जगह हुए कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की।
सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19: यहाँ सांसद शर्मा ने नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान: सेक्टर-62 में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि यह अभियान समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर: सेक्टर-31 स्थित रोटरी क्लब आईएमए भवन में आयोजित शिविर का अवलोकन सांसद महेश शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सांसद महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के मूल्यों को हृदय में संजोकर, अपने प्रखर नेतृत्व से उन्होंने भारत को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। बाबा विश्वनाथ से मेरी प्रार्थना है कि वे प्रधानमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। इस प्रकार नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विविध सामाजिक, स्वास्थ्य और सेवा संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी का उत्सव मनाया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।