स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार: प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 September 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नई दिल्ली के सी.एच.सी साकेत से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश के धार जिले से प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का भी सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत की छवि को मजबूत किया है और आज भारत की साख वैश्विक मंचों पर पहले से कहीं अधिक बढ़ी है। प्रधानमंत्री का जीवन साधना, तपस्या और सेवा का आदर्श उदाहरण है।

शिवराज सिंह चौहान ने याद दिलाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया और देश को यह दिखाया कि जनता के भरोसे और स्पष्ट दृष्टिकोण से प्रदेश और देश को आगे ले जाया जा सकता है। 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने लगातार विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा है। चाहे आतंकी घटनाओं का जवाब देने का मामला हो या वैश्विक मंचों पर समझौते की शर्तें तय करने का सवाल, भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि अब कोई भी समझौता हमारी शर्तों पर ही होगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़े’ का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली में आयोजित शिविरों में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि स्वस्थ रहेंगी तो परिवार और देश स्वस्थ रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सदैव महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं ने देश में नई सोच पैदा की है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल की ‘लाड़ली बहना योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण को वे हमेशा प्राथमिकता देते रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर बीमारी का पता चलने से समय पर उपचार संभव होता है और बड़ी बीमारियों से बचाव भी होता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से पोषणयुक्त आहार लेने, योग व प्राणायाम करने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या को प्रेरणादायी बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यस्ततम जीवन के बावजूद वे एक अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, जो सभी के लिए आदर्श है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘स्वदेशी अपनाने’ के संदेश का उल्लेख करते हुए लोगों से आह्वान किया कि त्योहारों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार हो।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।