Greater Noida News (15 September 2025): हिंदी दिवस के अवसर पर समसारा विद्यालय में उत्साह और उल्लास से भरा आयोजन किया गया। कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और कविता वाचन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि हिंदी भाषा की समृद्धि और उसकी उपयोगिता को भी समझा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपनी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए और उसकी महत्ता को जीवन में अपनाना चाहिए।

समसारा विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना को और भी प्रबल किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।