Greater Noida News (14 September 2025): साइबर ठगी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना साइबर हेल्प-डेस्क ने एक पीड़ित को ऑनलाइन धोखाधड़ी में गंवाए गए 1,85,050 रुपए वापस दिलाए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे साइबर अपराध जागरूकता और बचाव अभियानों के अंतर्गत की गई।
सूत्रों के अनुसार, एनसीआरबी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बिसरख की टीम ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू की। टीम ने संबंधित पक्षों से समन्वय कर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई और रकम की वसूली सुनिश्चित की। तत्परता और प्रभावी प्रयासों के चलते पीड़ित के खाते में पूरी राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, संदेश या अनजान नंबर से आने वाले लेन-देन से बचें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचित करें। साथ ही साइबर शिकायत दर्ज कराने अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए एनसीआरबी पोर्टल एवं स्थानीय साइबर हेल्प-डेस्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।