हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने का आह्वान
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (14 सितम्बर 2025 ): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और हिंदी को भारत की पहचान तथा संस्कारों की जीवंत धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भावनाओं का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।”

पीएम मोदी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करें और उन्हें गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि भाषाई विविधता भारत की असली ताकत है और सभी भाषाओं का संरक्षण तथा विकास करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि विश्व मंच पर हिंदी का बढ़ता सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने भाषा को संस्कृति और एकता की मजबूत कड़ी बताते हुए नागरिकों से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।