सूरजपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला बैठक संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (13/09/2025): भाजपा सूरजपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को बिरौंडी स्थित मंडल महामंत्री मनोज प्रधान के आवास पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की, जबकि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी मुख्य अतिथि और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि देवा भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सिर्फ उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज के लिए सेवा कार्यों में योगदान देने का समय है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य वक्ता धर्मेंद्र कोरी ने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा और संगठन के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। सेवा पखवाड़ा इस सोच को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ना होगा।

बैठक में मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, शेखर नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय रावल, बिजेंद्र रावल, कर्मवीर आर्य शक्ति रावल, पंकज अग्रवाल, अपर्णा त्रिपाठी, उषा वत्स, सुमित भाटी, नवीन भाटी, विरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, भगवत भाटी, रकम भाटी, बबलू गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, गुलशन ख़ान, आदेश भड़ाना, मोहित भाटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में यह तय किया गया कि सेवा पखवाड़ा के तहत सूरजपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सेवा और स्वच्छता का संदेश पहुंच सके। यह बैठक न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए अहम रही, बल्कि इसने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।