ओरंगपुर गांव में भाकियू (महात्मा टिकैत) की अहम बैठक, गजेंद्र नागर बने जिला प्रवक्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (08/09/2025): भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को ग्रेटर नोएडा के ओरंगपुर गांव में किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता बलवीर सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर गजेंद्र नागर को संगठन का नया जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वहीं, जगनपुर गांव के नरवीर प्रधान को संगठन का प्रदेश सचिव बनाया गया। इसके अलावा अट्टा गुजरात निवासी सतीश नागर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मीडिया प्रभारी सुमित नागर ने यमुना प्राधिकरण पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से फसलों के मुआवजे, सिंचाई, और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आए किसानों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ से उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने एकमत से निर्णय लिया कि वे जल्द ही जिला मुख्यालय पर एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें सरकार से फसलों के नुकसान के एवज में उचित मुआवजा देने की मांग की जाएगी।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं में जगत सिंह, ओमप्रकाश, गजराज सिंह, सूबेदार सुखबीर, और रविंद्र नागर सहित अनेक प्रमुख किसान नेता बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक और संगठित कर रही है। किसानों से आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन संघर्ष की राह पर आगे भी सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।