GREATER NOIDA News (08/09/2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रयासों से बाढ़ प्रभावित इलाके में एक बड़ी राहत कार्यवाही सामने आई है। थाना रबूपुरा पुलिस (Rabupura Police) ने एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर यमुना नदी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के पलवल जिले के थाना चांदहट क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा निवासी 29 वर्षीय संगीता, पत्नी जसवंत सिंह, उपचार के लिए गौतमबुद्ध नगर आ रही थीं। लेकिन यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण रास्तों पर जलभराव से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान रबूपुरा पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव अभियान चलाया और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य जारी हैं। रबूपुरा पुलिस ने भाईपुर मंदिर के पास बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी शिविर स्थापित किया है, जहां भोजन और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
इस पूरे अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) स्वयं कर रही हैं। वहीं अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र और डीसीपी ग्रेटर नोएडा सहित उच्च अधिकारी लगातार यमुना किनारे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यमुना के डूब क्षेत्र व आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।