गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (03/09/2025): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजपत्रित अधिकारियों के कार्य विभाजन में बड़ा बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

आदेश के मुताबिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह अब पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त लाइन्स और प्रभारी पुलिस उपायुक्त आरटीसी का दायित्व संभालेंगे। वहीं, शैव्या गोयल को स्टाफ ऑफिसर पुलिस आयुक्त से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, प्रभारी पुलिस उपायुक्त नारकोटिक्स और अपर पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा से प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात का दायित्व सौंपा गया है। पवन कुमार सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय के साथ मॉनीटरिंग सैल, प्रभारी ऑपरेशन कनविक्शन और रिट सेल की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, उमेश यादव को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल से उम्मीद की जा रही है कि जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।