जेवर विधायक ने सूबेदार मेजर उदयपाल सिंह भाटी को सेवानिवृति के पश्चात किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (03/09/2025): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के ग्राम आच्छेपुर निवासी श्यौराज सिंह भाटी के पुत्र और भारतीय सेना के वीर सपूत सूबेदार मेजर उदयपाल सिंह भाटी के सेवानिवृत्ति (Retirement) अवसर पर मंगलवार को कस्बा रबूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।

इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह (MLA Jewar Dhirendra Singh) ने कहा कि देश की रक्षा और सेवा में अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव अमर रहेगा। उदयपाल सिंह भाटी ने अपनी निष्ठा, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से देश और समाज का गौरव बढ़ाया है। हम सभी को ऐसे जांबाज वीर सपूतों पर गर्व है।

आगे जेवर विधायक कहा कि इस देश की मिट्टी ने हमेशा ऐसे वीर सपूत पैदा किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर भी ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

इस सम्मान समारोह कार्यकम में कस्बा रबूपुरा से ग्राम आच्छेपुर तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में नौजवानों ने हिस्सा लेकर, देशभक्ति का संदेश दिया। इस तिरंगा का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया। इस तिरंगा यात्रा से पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों की गूंज उठी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।