पत्नी पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (02/09/2025): ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस (Surajpur Police Station) ने घरेलू विवाद (domestic dispute) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईटा-1, ग्रेटर नोएडा की सर्विस रोड से आरोपी पवन कुमार (निवासी ग्राम फफूंडा, थाना लोहियानगर, मेरठ, उम्र लगभग 33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पवन कुमार की शादी वर्ष 2016 में शिवानी नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद बढ़ने पर शिवानी अपने मायके ईटा-1, ग्रेटर नोएडा में रहने लगी। 23 अगस्त 2025 को शिवानी ईटा-1 के गेट नंबर-4 के पास टहल रही थी, तभी पवन ने पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इस हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाव के दौरान उसके हाथ की तीन उंगलियां भी कट गईं।
घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में पवन कुमार को मुख्य आरोपी पाया गया, जो तब से फरार चल रहा था। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।