ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुलेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय, निवासियों को क्या लाभ मिलेगा?

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (02/09/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संपत्ति की रजिस्ट्री और उससे जुड़े अन्य कामकाज अब और आसान हो जाएंगे। जल्द ही यहां एक नया उपनिबंधक कार्यालय (Registry Office) शुरू होने वाला है। अभी तक फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को दादरी या अन्य दफ्तरों तक 15–20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन नए कार्यालय के शुरू होने के बाद यह काम घर के पास ही हो सकेगा।

किसान चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच प्रस्तावित स्थान

निबंधन विभाग की टीम ने बताया कि कार्यालय के लिए किसान चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच जमीन देखी जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि इसी महीने स्थान तय कर लिया जाए और अगले दो से तीन महीने में कार्यालय काम करना शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब डेढ़ साल पहले शासन ने जिले में एक अतिरिक्त उपनिबंधक कार्यालय खोलने की स्वीकृति दी थी। तब दादरी तहसील परिसर में नया कार्यालय बनाने का विचार था, लेकिन दूरी और भीड़ की समस्या को देखते हुए अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट को उपयुक्त स्थान माना गया है।

किन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा

नए रजिस्ट्री कार्यालय के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) और आसपास के कई सेक्टरों के लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी। इनमें सेक्टर-1 से 4 तक, सेक्टर-10, 15, 16-बी, 16-सी, 17 और 20 शामिल हैं। इसके साथ ही टेकजोन-2, 4, 7, ईकोटेक-12, 13, 14 और 20, म्यू-1 व म्यू-2, ज्यू-1 से 3, नॉलेज पार्क-5 और स्पोर्ट्स सिटी भी इसके दायरे में आएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।