गौतमबुद्ध नगर प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (02/09/2025): बरसात और बाढ़ (Flood) के संभावित खतरे को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर ने लोगों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। जिलाधिकारी मेधा रूपम(DM Medha Roopam) के निर्देश और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि इस एडवाइजरी का उद्देश्य लोगों को सतर्क और प्रशिक्षित रखना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि न हो।
बाढ़ से बचाव के लिए प्रमुख दिशा-निर्देश
•अचानक बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और पक्के मकानों में सुरक्षित शरण लें।
•अस्थायी व असुरक्षित संरचनाओं को खाली कर दें।
•बिजली व्यवस्था का बैकअप प्लान बनाएं और नालों या मौसमी धाराओं से दूरी बनाए रखें।
•बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों और जलमग्न अंडरपास से बचें।
•बच्चों को जलभराव या बारिश में खेलने से रोकें।
•बिजली संचालित उपकरणों से दूर रहें और आकाशीय बिजली की स्थिति में पेड़ों या खुले स्थानों से बचें।
•केवल उबला हुआ या क्लोरीन युक्त पानी ही पिएं।
नाव दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय
•नाव यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है।
•नाव पर प्राथमिक उपचार बॉक्स, रस्सी और प्लास्टिक ट्यूब अवश्य मौजूद रहें।
•15 से 30 सवारियों वाली नाव पर दो नाविक तथा 30 से अधिक सवारियों वाली नाव पर तीन नाविक तैनात हों।
•नाव मालिक और मास्टर सर्वेक्षक के बीच नियमित निरीक्षण और संवाद सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वह सतर्कता बरते और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।