NCERT बने सुधारोन्मुख और तकनीक-संचालित संस्थान : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (01 सितंबर 2025): आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित किया और एनसीईआरटी को सुधारोन्मुख, तकनीक-संचालित एवं परिवर्तनकारी संस्थान के रूप में उभरने का आह्वान किया।
समारोह में उन्होंने दीक्षा 2.0 सहित कई नई शैक्षिक पहलों का शुभारंभ किया और ओडिशा की 100 महान हस्तियों के जीवन व योगदान पर आधारित पुस्तक ‘उत्कल जननींकर सुजोग्य संतान’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव संजय कुमार, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी, यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ, एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो. जे.एस. राजपूत सहित मंत्रालय एवं परिषद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि एनसीईआरटी भारतीय शिक्षा प्रणाली का एक प्रतिष्ठित स्तंभ है, जिसने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के बल पर छात्रों के भविष्य को आकार देने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने परिषद को ‘ज्ञान-कुंभ’ बताते हुए इसके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला और इसे वैश्विक सर्वोत्तम विधियों को अपनाते हुए शिक्षा क्षेत्र में निरंतर नवाचार करने का सुझाव दिया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक समृद्ध भारत का निर्माण तभी संभव है जब छात्रों को आलोचनात्मक व रचनात्मक सोच तथा कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बहुभाषावाद को बढ़ावा देने, अमृत शिक्षा के तहत आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने और ज्ञान को योग्यता में बदलने की दिशा में काम करने पर बल दिया।
धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा पर फोकस का उल्लेख करते हुए बताया कि नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म दीक्षा 2.0 संरचित पाठ, अनुकूली मूल्यांकन, रीड अलाउड जैसे एआई-संचालित टूल्स और 12 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट फ़ाइलों के अनुवाद की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस अवसर पर उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म से लाभान्वित छात्रों से भी बातचीत की, जिनकी प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट हुआ कि यह प्लेटफ़ॉर्म न केवल विशिष्ट शिक्षा को सुगम बना रहा है बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को सशक्त भी कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया कि एनसीईआरटी शैक्षिक सुधारों, शिक्षण और अधिगम में परिवर्तन के माध्यम से समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।