NOIDA News (30/08/2025): गौतमबुद्ध नगर शनिवार को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर-81, फेस-2 स्थित बी-200 परिसर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा— “आज की बदलती चुनौतियों को देखते हुए हमें अपनी सामरिक क्षमता को और सशक्त करना होगा। जब राष्ट्र शक्तिशाली होता है, तभी शांति की अपील उसके सामने लाई जाती है। शास्त्र और शस्त्र का बेहतर समन्वय ही किसी राष्ट्र को अजेय बनाता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने 1947 से अब तक अनेक युद्धों और चुनौतियों का सामना किया है और हर बार युद्ध का स्वरूप बदला है। “एक बकरी जिंदगी भर मिमियाती रहती है, लेकिन कोई उसकी परवाह नहीं करता। जबकि शेर अपनी दहाड़ से जंगल का राजा बनता है और सब पर अपना दबदबा कायम करता है,” योगी ने उदाहरण देते हुए कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।