NOIDA News (30/08/2025): नोएडा में थाना फेस-1 पुलिस (Phase-1 Police Station) और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच शुक्रवार की रात सेक्टर-14 इलाके में मुठभेड़ (Encounter) हुई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) दानिश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इस तरह हुई मुठभेड़
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद (DCP Noida Yamuna Prasad) में जानकारी देते हुए बताया कि फेस-1 थाना क्षेत्र की टीम शुक्रवार रात सेक्टर-14 के नाले की पटरी, गोलचक्कर कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों बाइक मोड़कर तेज़ी से भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दानिश घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि बरामद मोबाइल फोन में से एक को सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास छीना गया था।
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश दानिश पुत्र मंजूर अली मूल रूप से शिकारपुर, बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में मयूर विहार फेस-3, दिल्ली में रहता है। वह थाना फेस-1 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, स्नैचिंग और अवैध हथियार रखने के मामलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
वही अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।