एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन: व्यास नारद संवाद से शुरू हुई दूसरे दिन की भागवत कथा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (29/08/2025): एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन द्वारा 28 अगस्त से 3 सितंबर तक शाम 4 से 7:00 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया जा रहा है। द्वितीय दिवस आज 29 अगस्त को श्रीमद् भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने किया।
भागवत कथा में आज व्यास नारद संवाद, महाभारत की कथा, परीक्षित जन्म एवम श्राप का वर्णन किया। जहाँ अपने ग्रंथ महाभारत की रचना के बाद भी अशांत व्यास से मिलने नारद मुनि आते हैं हे। नारद व्यास मुनि को बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने पिछले जन्म में तपस्वियों की सेवा की और ज्ञान प्राप्त किया। नारद मुनि व्यास को बताते हैं कि केवल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के विषयों पर ग्रंथ लिखने से मन को शांति नहीं मिल सकती।
परीक्षित का जन्म अभिमन्यु और उत्तरा के गर्भ से हुआ था, जब कुरु वंश के अंत के समय अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चला दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने योगबल से गर्भस्थ शिशु को जीवित किया और परीक्षित का नाम रखा।
भागवत कथा में आज के यजमान देवराज बबीता बंसल, प० नवीन हेमा शर्मा, डी के सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, सरोज तोमर , सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, निशा ठाकुर, सीमा सिंह, कुलदीप शर्मा, मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।