National News (28 अगस्त 2025): भारतीय वस्त्र उद्योग को राहत देने और कपास की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क से छूट की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह छूट 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए अस्थायी रूप से लागू की गई थी। अब सरकार ने निर्यातकों और उद्योग को और सहारा देने के लिए इस छूट को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकार के इस कदम से वस्त्र उद्योग को कच्चे माल की सुगम आपूर्ति मिलेगी और वैश्विक बाजार में भारतीय वस्त्र उत्पादों की प्रतिस्पर्धा क्षमता को मजबूती मिलेगी। यह निर्णय विशेष रूप से उन निर्यातकों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग पूरी करने के लिए कपास की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि कपास (HS 5201) पर आयात शुल्क की यह छूट अब 30 सितंबर 2025 से आगे बढ़कर 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इससे उद्योग जगत को न केवल उत्पादन लागत घटाने में मदद मिलेगी, बल्कि निर्यात में भी गति आएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।