गौतमबुद्ध नगर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सुंदरकांड पाठ कर मनाया अपना जन्मदिन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/08/2025): गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (BJP President Abhishek Sharma) का जन्मदिन आज बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके निवास स्थान A-44, ईटा-1, ग्रेटर नोएडा पर सुबह 11 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

जन्मदिन समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा को शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चोहान सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुभाष भाटी, सरदार मनजीत सिंह, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, देवा भाटी, सतेंद्र नागर, दीपक नागर, वीरेन्द्र भाटी, बिजेंद्र सिंह आर्य, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, राहुल पंडित, गुरुदेव भाटी, रिंकू भाटी, राज नागर, रजनी तोमर, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, संगीता रावल, राजीव सिंघल, ऋषभ शर्मा, देवेंद्र त्यागी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक और उत्सवी रंगों से सराबोर रहा। सुंदरकांड पाठ के बाद सभी ने मिलकर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।