राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27 अगस्त 2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 (Commonwealth Games 2030) की मेजबानी के लिए भारत की ओर से बोली प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने आवश्यक गारंटियों, संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ मेजबान सहयोग समझौते (Host City Agreement) पर हस्ताक्षर करने तथा बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को अनुदान सहायता प्रदान करने को भी स्वीकृति दी।

राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं और इसके दौरान हजारों एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी और अन्य लोग भारत आएंगे। इस आयोजन से न केवल खेल जगत को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यवसायों, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। आयोजन से होटल, परिवहन, प्रसारण, मीडिया, जनसंपर्क, खेल विज्ञान, आयोजन संचालन एवं प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पेशेवरों को रोजगार मिलेगा।

अहमदाबाद को इस मेगा इवेंट का आदर्श मेज़बान शहर माना जा रहा है। यहां विश्व स्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उत्साही खेल संस्कृति मौजूद है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, जो 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल का सफल आयोजन कर चुका है, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहम आकर्षण का केंद्र होगा।

भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से देश को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। इससे राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना मजबूत होगी। साथ ही, करोड़ों युवाओं को खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी और सभी स्तरों पर खेलों में भागीदारी बढ़ेगी।

यह आयोजन न केवल खेल जगत के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि भारत की खेल क्षमता, संगठन कौशल और सांस्कृतिक विविधता को भी पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।