Greater Noida आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/08/2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 में स्थित आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में आरडब्ल्यूए (RWA) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा।

यह उत्सव आज 27 अगस्त से शुरू हो गया है और कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 सितंबर 2025 को हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा और इसके उपरांत गणेश जी का विसर्जन संपन्न होगा।

सोसाइटी के निवासियों के लिए यह धार्मिक अवसर विशेष महत्व रखता है। यह न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।