GREATER NOIDA News (26/08/2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा (Rabupura) क्षेत्र में सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह विशेष कार्रवाई नगर पंचायत क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर की गई, जहां लंबे समय से दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण किया जा रहा था।
इस अभियान का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक उमेश यादव (ACP Traffic Umesh Yadav) ने किया। उनके साथ कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय, यातायात प्रभारी राजेंद्र दीक्षित, उप निरीक्षक हरेंद्र मालिक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नगर पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्रवाई के दौरान महाराणा प्रताप चौक, अस्पताल चौक और हीरी सिंह नगर क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानों के बाहर रखे अवैध ठेले, फड़ और अन्य निर्माणों को हटाते हुए सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से साफ कराया गया।
इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों पर भी सख्ती बरती गई। पुलिस ने 15 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान काटा और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि अगले पांच दिनों तक यह सघनता से जारी रहेगा। इस अवधि में कस्बे के मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से नहीं बख्शा जाएगा।
अभियान के दौरान आम जनता ने भी राहत की सांस ली और कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि बाजार क्षेत्रों में भी सुगमता से आवाजाही संभव हो सकेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।