ग्राम अस्तौली में एप्रोच रोड निर्माण ने पकड़ी रफ्तार | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/08/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने बुनियादी ढांचे के विकास को गति देते हुए ग्राम अस्तौली में 3 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड के निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। यह सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी और इसके दोनों ओर जल निकासी के लिए नालियां भी बनाई जा रही हैं, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न रहे।

अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना अंतिम चरणों में है और शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। नई एप्रोच रोड तैयार होने के बाद निर्माणाधीन डम्पिंग ग्राउंड (Dumping Ground Under construction) तक पहुंच आसान होगी, जिससे परिवहन सुचारु रूप से हो सकेगा।

इस सड़क के बनने से न केवल यातायात व्यवस्था (Transportation System) बेहतर होगी बल्कि आसपास के इलाकों को भी विकास का लाभ मिलेगा। प्राधिकरण का कहना है कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी कार्य किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।