New Delhi News (25/08/2025): दिल्ली की सभी जिला बार एसोसिएशनों ने सोमवार, 25 अगस्त 2025 को हड़ताल का ऐलान किया है। वकीलों ने सरकार की उस अधिसूचना का विरोध किया है, जिसमें 13 अगस्त 2025 से पुलिस अधिकारियों को थानों से ही गवाही दर्ज कराने की अनुमति दी गई है। बार एसोसिएशनों का कहना है कि यह आदेश अदालतों की गरिमा और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
कोर्ट परिसरों में पुलिस अधिकारियों की एंट्री बैन
जारी नोटिस के मुताबिक, सोमवार को किसी भी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर, पुलिस, CBI या ED अधिकारी को दिल्ली की किसी भी अदालत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वकीलों ने यह साफ कर दिया है कि जब तक सरकार अपना आदेश वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
जिला अदालतों के बाहर होगा प्रदर्शन और रोड ब्लॉक
हड़ताल के तहत सुबह 11:30 बजे से सभी जिला अदालत परिसरों के बाहर वकील सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अदालतों में सामान्य कामकाज ठप रहने की संभावना है। बार एसोसिएशनों का कहना है कि यह आंदोलन अदालतों की पवित्रता की रक्षा और न्यायिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।
एलजी हाउस तक मार्च की चेतावनी
वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अगला कदम दिल्ली के एलजी हाउस तक मार्च निकालना होगा। वकीलों ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस सामूहिक विरोध में शामिल हों।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।