ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (23/08/2025): ग्रेटर नोएडा में एक महिला फिर दहेज की बलि चढ़ गई। घटना थाना कासना (Police Station Kasna) क्षेत्र की है, जहां ससुराल पक्ष के द्वारा एक महिला को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी दी कि 21 अगस्त की रात थाना कासना पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला गंभीर रूप से झुलसने के बाद भर्ती कराई गई है। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतका की बहन ने थाना कासना में उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका की शादी को लगभग आठ वर्ष हो चुके थे।

पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति विपिन को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी और मामले की विवेचना प्रचलित है।

दादरी के रूपबास गांव की बेटी नेकी की शादी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव मेंहुई थी, दहेज लोभी ससुराल पक्ष आए दिन नेकी से दहेज की मांग करते थे और पति भी शराब का आदी था, जो कि अक्सर मारपीट करता रहता था। नेकी के पति ने पहले नेकी के साथ मारपीट की और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगी दी, जिसमें नेकी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल है परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि फिर से इस तरह की घटना कहीं ना घटे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।