Greater Noida Police ने फर्जी प्रॉपर्टी डीलर को दबोचा, फ्लैट दिखाकर करता था ठगी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (21/08/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर पुलिस ने आज गुरुवार को फर्जी प्रॉपर्टी डीलर (Fake Property Dealer) बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित यादव निवासी शिकोहाबाद, हाल निवासी दादरी के रूप में हुई है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से 81,500 की ठगी करने का आरोप है।
कैसे करता था धोखाधड़ी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया कि सुमित और उसका एक साथी खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके लिए वे फर्जी आधार कार्ड और आईडी का इस्तेमाल करते थे। आरोपी कॉलेज के छात्रों और आम नागरिकों की जानकारी (नाम, पता, मोबाइल नंबर) ओएलएक्स ऐप से हासिल करता था। इसके बाद उन्हें फ्लैट किराये पर दिलाने का झांसा देकर मुलाकात करता और एडवांस रकम वसूल लेता। ताजा मामले में, आरोपी ने शिकायतकर्ता को मिग्सन विलासा सोसाइटी में फ्लैट दिलाने के नाम पर 81,500 हड़प लिए थे।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सूरजपुर (Police Station Surajpur) में मुकदमा दर्ज किया हुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस कहना है कि ऐसे मामलों में आम जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रॉपर्टी डील से पहले संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र की पूरी तरह जांच करनी चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।