130वें संशोधन विधेयक में प्रधानमंत्री भी है शामिल, कानून से ऊपर कोई नहीं: किरेन रिजिजू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21/08/2025): केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि तीन अहम विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया है। इनमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इन विधेयकों के प्रावधान सत्ता के शीर्ष पदों तक जवाबदेही तय करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 130वें संशोधन बिल के तहत यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गिरफ्तार हो जाता है और उसे 30 दिनों तक जमानत नहीं मिलती है, तो उसका इस्तीफा स्वतः माना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऐतिहासिक प्रावधान भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।

रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है और कहा है कि “कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता है, प्रधानमंत्री भी नहीं।” पीएम ने दोहराया कि अगर कोई गलती करता है और न्यायिक प्रक्रिया में जमानत नहीं मिलती तो 30 दिन के भीतर पद छोड़ना अनिवार्य होगा।

इस विधेयक को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इस कदम को पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया, वहीं कुछ दलों ने इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि JPC की रिपोर्ट के बाद संसद में इन विधेयकों को किस रूप में पारित किया जाता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।