GREATER NOIDA News (19/08/2025): दनकौर (Dankaur) कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में रविवार शाम को एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में एक बुजुर्ग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार के सदस्य असगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उनके पिता अख्तर और मां घर के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी भूरा, फरमान, रिजवान और रहीस धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए और अचानक हमला बोल दिया।
सबसे पहले आरोपियों ने असगर के बुजुर्ग पिता अख्तर को निशाना बनाया। इसके बाद उनकी मां और छोटे भाई पर भी बर्बरता से हमला किया गया। जब असगर की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने असगर की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, घर में जबरन घुसने और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमले की वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल बुजुर्ग अख्तर की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें गहरी चोटें आई हैं। अन्य तीन घायलों को भी प्राथमिक इलाज के बाद निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस गांववासियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।