Noida की बेटी अदिति राणा ने जीता रजत पदक, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया सम्मानित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (19 August 2025): गौतमबुद्ध नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अदिति राणा ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रोलर डर्बी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जिला और देश गौरवान्वित हुआ है।
अदिति राणा, जो नोएडा सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी की निवासी हैं, छात्रा जीवन में ही एशियन स्तर पर पदक जीतकर एक नई मिसाल बनी हैं। उनकी इस सफलता से जिले के युवाओं को भी खेलों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अदिति से विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अदिति को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. शर्मा ने कहा कि अदिति ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

अदिति की इस उपलब्धि पर स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी जाहिर की। सभी को उम्मीद है कि आने वाले समय में अदिति राणा स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम और अधिक रोशन करेंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।