जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों से मिले

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (19/08/2025): लगातार हो रही भारी वर्षा और हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से जेवर क्षेत्र के खादर इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई हज़ार बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार 19 अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शाम तक और अधिक पानी बढ़ने की संभावना बनी हुई है, इसलिए सभी को सतर्क और सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और वे स्वयं लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

दौरे के दौरान विधायक ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने झुप्पा, कानीगढ़ी, गोविंदगढ़, समसम नगर, पूर्ण नगर और कर्रोल सहित कई प्रभावित गांवों का भ्रमण किया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जाए तथा किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।