New Delhi News (17/08/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सुपरन्यूमेरेरी श्रेणी की सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि सोमवार, 18 अगस्त तय की गई है। इस श्रेणी के अंतर्गत सीडब्ल्यू (चाइल्ड ऑफ वॉर विडोज), ईसीसी (एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) और स्पोर्ट्स कोटे के लिए कुल 6079 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 3263 सीटें सीडब्ल्यू, 1091 सीटें ईसीसी और 1725 सीटें स्पोर्ट्स कोटे के लिए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवंटित सीट को स्वीकार करने की अंतिम समय सीमा शाम 4:59 बजे तक है, जबकि आवश्यक शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा रात 11:59 बजे तय की गई है। इसके बाद 19 अगस्त तक शुल्क का भुगतान कर दाखिला प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। आवंटन प्रक्रिया में शामिल छात्रों को संबंधित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज जमा कराना अनिवार्य होगा।
डीयू प्रशासन ने जानकारी दी है कि सुपरन्यूमेरेरी और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जैसी गतिविधियों के आधार पर चयनित छात्रों को भी इसी प्रक्रिया के तहत दाखिला लेना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय पर सीट स्वीकार नहीं की, उनकी पात्रता स्वतः समाप्त हो जाएगी। वहीं, आवंटन सूची में स्थान न मिलने वाले अभ्यर्थियों को आगामी सूची में मौका दिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।