भक्ति और संस्कृति का संगम : ISKCON Greater Noida में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
मेघा राजपूत, संवादाता, टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/08/2025): ग्रेटर नोएडा के ज़ेटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) में 16 और 17 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव (Sri Krishna Janmashtami Festival) धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में भजन संध्या, कृष्ण कथा, नाट्य लीला और मध्यरात्रि महाआरती जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। आयोजन समिति का कहना है कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
“भागवत चेतना से जुड़ना ही उद्देश्य”: प्रभु अतुल कृष्ण
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में ISKCON ग्रेटर नोएडा के प्रेसिडेंट प्रभु अतुल कृष्ण ने बताया कि जन्माष्टमी का उत्सव केवल ग्रेटर नोएडा ही नहीं, बल्कि विश्वभर में इस्कॉन के प्रत्येक मंदिर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का आधुनिक समाज अनेक दुखों और चुनौतियों से घिरा है। इसका कारण यह है कि लोग भागवत चेतना से दूर हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि नृत्य, संगीत, कथा और भक्ति के माध्यम से लोगों को फिर से भगवान के निकट लाया जाए। इसका परिणाम आप यहां देख सकते हैं कि ग्रेटर नोएडा में हजारों लोग कृष्ण भक्ति से जुड़ रहे हैं, तो विश्वभर में करोड़ों श्रद्धालु जन्माष्टमी के माध्यम से कृष्ण से संबंध बना रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि ज़ेटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर का यह पहला जन्माष्टमी महोत्सव है। आयोजन को विशेष बनाने के लिए भावकृष्ण लीला, कृष्ण कथा और पूजा-भक्ति से जुड़ी वस्तुओं एवं साहित्य के स्टॉल लगाए गए हैं।
दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
सेवादार भारती भसीन ने बताया कि इस्कॉन ग्रेटर नोएडा (ISKCON Greater Noida) में जन्माष्टमी महोत्सव दो दिन तक चलेगा। 16 अगस्त को सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दिनभर कीर्तन, दर्शन और आरती के बाद शाम 6 बजे भजन संध्या, रात 7 बजे श्रीकृष्ण अभिषेक, 9:30 बजे नाट्य लीला और 10:30 बजे जन्माष्टमी कथा होगी। मध्यरात्रि 12 बजे जन्म महाआरती व संकीर्तन के साथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आज दूसरे दिन 17 अगस्त को श्रील प्रभुपाद प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धांजलि, अभिषेक, नाट्य लीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुष्पांजलि के बाद महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आगे उन्होंने भक्तों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने और भगवान श्रीकृष्ण की अनंत कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।
श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाएं
महोत्सव में पहुंचे सभी भक्त और श्रद्धालुओं खुश दिखे। उन्होंने ने आयोजन की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया और कहा कि उन्हें आराम और सहजता से राधा-कृष्ण के दर्शन हुए और साथ ही सात्विक महाप्रसाद भी मिला।
पूरे मंदिर परिसर में भक्तिरस का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर जब मंच पर उतरे तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। चारों ओर भजन-कीर्तन की ध्वनि, दीप-प्रकाश और हरिनाम संकीर्तन ने वातावरण को कृष्णमय कर दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।