New Delhi News (17/08/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया, जिसे दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक परियोजना माना जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह एक्सप्रेसवे सिंघु बॉर्डर से एयरपोर्ट तक की यात्रा को बेहद आसान बना देगा। अब तक जहां यह सफर घंटों लेता था, वहीं अब महज 40 मिनट में पूरा होगा। उन्होंने इसे दिल्ली के बदलते स्वरूप और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बड़ा कदम बताया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना हर दिल्लीवासी के जीवन में नई सहजता लाएगी। उन्होंने इसे दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाला नया अध्याय बताया। उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस मार्ग के निर्माण से यातायात सुगम होगा और दिल्ली-हरियाणा की प्रगति को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली और हरियाणा की साझा प्रगति का नया अध्याय लिखा जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 को उन्होंने दोनों राज्यों के विकास और सहयोग का प्रतीक बताया। यह मार्ग न सिर्फ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नमूना है बल्कि नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाला भी है। यहां से तेज़, सुरक्षित और सुगम यातायात मिलेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को बल मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहीं। समारोह में नेताओं और नागरिकों ने कहा कि यह परियोजना भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और दिल्ली को एक नई दिशा देने का काम करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंत में कहा, “दिल्ली बदल रही है, और यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।