New Delhi News (17/08/2025): आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जब महिलाएं और लोग व्रत-पूजा में व्यस्त थे, उस समय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को छुट्टी के दिन जबरन रैली में ले जाया गया। उनका कहना था कि अधिकारियों ने साफ शब्दों में धमकी दी कि यदि कर्मचारी रैली में नहीं पहुंचे तो उनकी नौकरी चली जाएगी।
कुलदीप कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “वोट चोरी करके बनी सरकार के पास जनता का कोई समर्थन नहीं है। छह महीने के कार्यकाल में भी पीएम की रैली में भीड़ नहीं जुटा पा रहे हैं। सफाई चाहे दिल्ली में हो या न हो, लेकिन रैली में भीड़ दिखनी चाहिए, यही बीजेपी का एजेंडा है।”
उन्होंने MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार का नाम लेते हुए कहा कि कर्मचारियों की सैलरी जनता के टैक्स से आती है, न कि बीजेपी के अकाउंट से। “कर्मचारियों को बसों में भरकर रैली स्थल ले जाया जा रहा है, यह बेहद दुखद है और सरकारी तंत्र के खुलेआम दुरुपयोग का उदाहरण है,” विधायक ने कहा।
कुलदीप कुमार ने दावा किया कि जनता अब बीजेपी और प्रधानमंत्री से नाराज़ है और उनकी लोकप्रियता देशभर में लगातार गिर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।