जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (16/08/2025): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-24 में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव, एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र, एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ल तथा पिनाक कमांडो सहित पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन से बातचीत कर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन पर विशेष चर्चा की। अभिसूचना इकाई और फायर यूनिट को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, पुलिस ड्यूटी पॉइंट्स, यातायात मार्गों और सीसीटीवी कवरेज की विस्तार से समीक्षा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।