Gurugram News (17/08/2025): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलविश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह तड़के अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह वारदात सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच गुरुग्राम के थाना सैक्टर-56 क्षेत्र में हुई, जब बाइक सवार तीन हमलावरों ने मकान को निशाना बनाया।
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि फायरिंग मकान के प्रथम और ग्राउंड फ्लोर पर की गई, जबकि एलविश यादव द्वितीय तल पर रहते हैं। घटना के समय एलविश अपने घर पर मौजूद नहीं थे और हरियाणा से बाहर किसी कार्य से गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है।
फायरिंग के बाद गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।