श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (16/08/2025): श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव (Janmashtami Festival) का शुभारंभ शनिवार को श्री महाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ।
महोत्सव में तिरुपति बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी, प्रभु जगन्नाथ, राम दरबार, माँ दुर्गा और शिव परिवार सहित कई दिव्य झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए कराए गए। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पूरा परिसर आध्यात्मिक आभा से जगमगा उठा।

आज के कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple)की कमेटी द्वारा भक्ति-भाव से ओतप्रोत कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।