एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater NOIDA News (15 August 2025): “कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी… हिंद से कैलाश शिखर तक भारत वर्ष हमारा है… मानसरोवर की लहरों तक भारत वर्ष हमारा है” — इसी उत्साह और देशभक्ति के माहौल में एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के चेहरों पर देश के प्रति प्रेम स्पष्ट झलक रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि अनिल राय (संपादक – सहारा इंडिया नेटवर्क), विशिष्ट अतिथि एकराम सिंह तोमर (पायनियर प्राइवेट लिमिटेड) एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। राष्ट्रगान के पश्चात प्राचार्या महोदया ने अतिथियों का स्वागत हरित पौधे भेंट कर किया, जो पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का प्रतीक रहा।

इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘सारे जहां से अच्छा’, नन्हे छात्रों का समूह नृत्य, कक्षा पाँच के छात्र मयंक द्वारा वीर रस से भरपूर कविता पाठ, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुश्री निवेदिता प्रदर्शिनी द्वारा तिरंगे से जुड़ी रोचक जानकारियां, कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों का वाद्य संगीत, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर आधारित नाटक तथा अन्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। संस्कृत अध्यापक आकाश उनियाल ने कहा कि भारत के वीरों ने आज़ादी दिलाकर एकता और अनुशासन की मिसाल कायम की है, और विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से इसे सजीव कर दिखाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों द्वारा ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर जोशीले नृत्य ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।

अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. सरिता पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को स्मरण करते हुए छात्रों को भारतीय संविधान, विविधता में एकता, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य अतिथि अनिल राय ने कहा कि आज की आज़ादी का अर्थ जिम्मेदारी, शिक्षा, ईमानदारी, नवाचार और एकता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने का आह्वान किया।

यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि मूल्य-आधारित शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना, जिसने छात्रों में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक चेतना का संचार किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और मिठाई वितरण के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।